राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद इकाई जालौन द्वारा बैठक, गुरु वंदन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह हुआ आयोजित
उरई, 27 सितंबर 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद इकाई जालौन के तत्वावधान में रविवार को आर्यन पब्लिक स्कूल, उरई में महत्वपूर्ण बैठक, गुरु वंदन कार्यक्रम एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने की तथा संचालन जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाराम व्यास लोकतंत्र सेनानी व संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश रहे।
कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में संगठन की भावी कार्ययोजना, शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान एवं शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से गुरु वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनके शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, बद्री प्रसाद झां, वीरेंद्र सिंह चौहान,शकील अहमद व मुन्नी देवी मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि द्वारा उनको शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राजाराम व्यास ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं। शिक्षक जैसा उनको बनायेगा वो वैसा ही बनते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संगठन अन्य संगठनों से कुछ भिन्न है। जहां अन्य संगठनों का नारा "हमारी मांगे पूरी हों, चाहें जो मजबूरी हो" होता है वहीं हमारे संगठन का नारा होता है कि "देश का करेंगे पूरा काम, काम का लेंगे पूरा दाम" उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण सुयोग्य व संतुष्ट शिक्षकों पर निर्भर करता है। अतः जहां शिक्षकों का दायित्व है कि अच्छी शिक्षा दें वहीं सरकार का दायित्व भी होना चाहिए कि शिक्षक हमेशा संतुष्ट रहें।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान एवं बद्री प्रसाद झा ने कहा कि भले ही वो संगठन से सेवानिवृत्त हो चुके हों लेकिन संगठन के प्रति वो हमेशा उपलब्ध व समर्पित रहेंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र की भावी पीढ़ी को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संगठन शिक्षक हितों के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक अखिलेश अवस्थी, जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद, एडेड संवर्ग के संगठन मंत्री विकास कुमार, अखिलेश खरे, राजेंद्र यादव, राजा सिंह यादव, सरला कुशवाहा, मुहम्मद अय्यूब, रियायत बेग, इनाम उल्ला अंसारी, राज देवर, विनय मिश्रा, शारिक अंसारी, सत्यपाल, उमेश कुमार, हिमांशु पुरवार, रामराजा सिंह जादौन, कल्पना बाजपेयी, रीनू पाल, सरोज गुप्ता, रिजवान परवीन, नाज बानो, कमर नयाब गौरी, संगीता वर्मा, अमिता शाक्यवार, नईमा बानो, सुनील कुमार निरंजन, अनुज भदौरिया, अरविंद निरंजन, अभिषेक पुरवार, विजय तिवारी, छुन्ना प्रसाद, अमित यादव, आलोक गुप्ता, कृष्ण कुमार, अनुराग याज्ञिक, शेख इस्हाक, कप्तान सिंह, पवन सोनी, कृष्णगोपाल सिंह, खालिद, जितेंद्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह चौहान, बनवारी लाल, पवन वर्मा, हरी सिंह, हरेन्द्र सिंह, विवेक कुमार, दिनेश कुमार, ज्ञानेंद्र मोहन सिंह, मलखान सिंह, अमित कुमार, बृजेन्द्र पाठक, इंदल सिंह, राजेंद्र पाल निरंजन, रामशंकर, शिवेंद्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सहित जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
*****

75.jpg)




10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)