भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद और रतलाम डिवीजनों के लिए 398.36 करोड़ रुपये की ऑप्टिकल फाइबर केबल आधारभूत ढांचा परियोजना को मंजूरी दी: रेल मंत्रालय
डिजिटल संर्पक बढ़ाने और कवच कार्यान्वयन को समर्थन देने की परियोजना:
पश्चिमी रेलवे में संचार अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 1929 आरकेएम ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, जिसमें अहमदाबाद डिवीजन में 1456 आरकेएम और रतलाम डिवीजन में 473 आरकेएम शामिल हैं
नई-दिल्ली (PIB): भारतीय रेलवे ने पश्चिमी रेलवे में अपने संचार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अहमदाबाद और रतलाम डिवीजनों में 4×48 ऑप्टिकल फाइबर केबल आधारभूत ढांचा (ओएफसी) प्रावधान को कुल 398.36 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई है।
यह परियोजना "भारतीय रेलवे के शेष मार्गों पर लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन (एलटीई) संचार आधारभूत ढांचे के साथ कवच उपलब्ध कराने (अम्ब्रेला वर्क 2024-25)" शीर्षक वाले अंब्रेला वर्क के तहत स्वीकृत की गई है, जिसकी कुल स्वीकृत लागत 2024-25 के कार्य कार्यक्रम (पीएच-33) के अंतर्गत 27,693 करोड़ रुपये है। पश्चिमी रेलवे के लिए 2,800 करोड़ रुपये की लागत से एक उप-अम्ब्रेला वर्क भी स्वीकृत किया गया है, जिसके तहत यह परियोजना शुरू की गई है।
स्वीकृत कार्य के अंतर्गत, पश्चिमी रेलवे के 1929 रूट किलोमीटर (आरकेएम) पर 2×48 फाइबर ओएफसी केबल बिछाई जाएंगी। इसमें निम्नलिखित शामिल हैं:
- अहमदाबाद डिवीजन में 1456 वर्ग किलोमीटर
- रतलाम डिवीजन में 473 आर.के.मी.
संचार तंत्र में यह महत्वपूर्ण वृद्धि रेलवे संचार प्रणालियों की क्षमता, विश्वसनीयता और दक्षता को बढ़ाएगी। यह कवच सहित आधुनिक सिग्नलिंग प्रणालियों को भी सहयोग प्रदान करेगी, जिससे नेटवर्क पर निर्बाध डेटा प्रसारण संभव हो सकेगा।
यह पहल भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण, सुरक्षा संवर्धन और डिजिटल रूपांतरण की दिशा में एक और कदम है, जो यात्रियों और माल ढुलाई संचालन के लिए बेहतर परिचालन दक्षता और बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित करेगी।
*****






10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)