इंतजार खत्म! ‘पेड्डी’ में जान्हवी कपूर का जबरदस्त लुक हुआ रिलीज़
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी रिलीज़ से पहले ही सुर्खियों में है। ग्लोबल सुपरस्टार राम चरण और खूबसूरत जान्हवी कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली यह स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म दर्शकों को रोमांच से भर देगी।
हाल ही में मेकर्स ने जान्हवी कपूर का दमदार फर्स्ट लुक जारी किया, जिसने फैन्स को दीवाना बना दिया।
राम चरण और जान्हवी ने हाल ही में श्रीलंका में एक गाने की शूटिंग पूरी की है, जिसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने निर्देशित किया। फिल्म की 60% शूटिंग पूरी हो चुकी है और पहला हाफ एडिट हो चुका है।
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी पेड्डी में शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नज़र आएंगे। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
*****

.jpg)

.jpg)



10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)